फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का बिल जन सिुवधा केंद्र पर हो सकेगा जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुविधा केंद्र पर जमा करें बिजली का बिल
विज्ञापन


दूरी की वजह से बिल जमा करने में देरी करते हैं लोग
विभाग अब गांवों में कैंप भी लगाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बिजली विभाग ने जनसुविधा केंद्रों पर ही बिल जमा कराने की व्यवस्था कर दी है। वहीं, अब विभाग गांवों में बिजली कैंप भी आयोजित करेगा।
अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि ग्रामीण उपभोक्ताओं की ओर से बिल जमा करने में लापरवाही बरती जा रही थी। गांवों में जाकर फीडबैक लिया, तो पता चला कि वह दूरी की वजह से बिल जमा करने में देरी करते हैं। उनकी समस्या को प्रबंध निदेशक के समक्ष रखा, तो उन्होंने जन सुविधा केंद्रों पर ही बिल जमा कराने की व्यवस्था को लेकर पहल कर दी। अब गांवों के लोग आसपास के जनसुविधा केंद्रों पर बिल जमा करा सकेंगे। इसके लिए पिछले 15 दिन से ट्रायल चल रहा है और उसमें भी काफी मोटी राशि जमा हो रही है।
उन्होंने बताया कि बिल जमा कराने को लेकर जनसुविधा केंद्र के संचालक को जमा राशि का एक फीसदी कमीशन दिया जा रहा है, जिससे वह भी गांवों के लोगों से अधिक से अधिक प्रयास करके बिल जमा करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब गांवों में बिजली विभाग कैंप लगाएगा और बिल जमा कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रबंध निदेशक ने लगाई अधिकारियों को फटकार
नोएडा। बिजली बिल की वसूली को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंताओं की हीलाहवाली पर यूपीपीसीएल के प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली के बिल को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, मगर कई माह बीतने के बाद भी 3 हजार उपभोक्ताओं पर एक लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 18 सितंबर से पहले सभी बडे़ बकायेदारों से वसूली कर ली जाए। अगर वसूली नहीं कर सकते हैं तो उनके कनेक्शन काट दिए जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें