फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी करतस्करों के चंगुल से दो गोवंश को मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करों के चंगुल से दो गोवंश को मुक्त कराया
विज्ञापन

तावडू। सीआईए टीम ने नाकाबंदी कर तस्करों के चंगुल से दो गोवंश को मुक्त कराया है। आरोपी आबादी व अंधेरा का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गए। गोवंश को गोशाला भेज आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए नूंह के उप सहायक निरीक्षक बलबीर सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए टीम पचगांवा बुराका नाका पर मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी जफरू व अज्जी निवासी गांव सोंख थाना नूंह संयुक्त रूप से गोवंश की तस्करी कर रहे हैं। आरोपी टाटा 407 में अलवर जिला के गांव सारे कलां राजस्थान लेकर जाएंगे। जिन्हें पचगांवा में नाकाबंदी कर गोवंश सहित काबू किया जा सकता है। सूचना के बाद टीम ने गांव में नाकाबंदी की। जिसके कुछ देर बाद टाटा 407 गाड़ी आई। पुलिस को देख आरोपी चालक गाड़ी को वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन रास्ता संकरी होने के कारण आरोपी गाड़ी को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें