फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोडायवर्सिटी पार्क में लगाए गए 600 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: बायोडायवर्सिटी पार्क: हरियाली बचाने के लिए लगाए 600 पौधे
विज्ञापन

फोनरवा, आरडब्ल्यूए, एनजीओ, स्कूल और स्थानीय लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क में बुधवार को प्राधिकरण और शहर के विभिन्न संगठनों के लोगों ने 600 पौधे लगाए। नोएडा प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी के निर्देशन में पौधे लगाए गए। पार्क में नीम, शीशम, जामुन, इमली, बकायन, पिलखन, कचनार, अशोक, गुलर, गुलमोहर (पीला/नीला/लाल), बहेड़ा, आंवला, खिरनी, बोटल ब्रुश ग्रीन, सैमल, अमरूद, बरगद आदि के 10 से 15 फीट तक के पौधे लगाए गए।
दरअसल, सेक्टर-91 में 75 एकड़ क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क को 2015 में विकसित करना प्रस्तावित किया गया था। इसका विकास कार्य कराने के लिए 14 मार्च 2016 को दिया गया प्रस्ताव प्राधिकरण की 188वीं बोर्ड बैठक में अनुमोदित किया गया। यहां छह प्राकृतिक खंडों के अनुसार पौधे लगाने की योजना तैयार की गई। यहां करीब एक लाख पौधे लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, बालेश्वर त्यागी नंबरदार, राजकुमार त्यागी, पप्पू, करतार प्रधान, मूलचंद शर्मा, कर्मवीर अवाना, ओमदेव अवाना, कुंवरपाल, रणवीर मास्टर (लोहिया), सुशील शर्मा, मुन्सफ खान, मंगतराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, पप्पू अवाना, मोहर सिंह पाल, शहीद भगत सिंह सेना से विनय हिंदू, अविनाश, अनिल, अतुल, मयंक, करण, शहदरा से विनोद प्रधान, शादीराम, राजेश भाटी, बबली बीडीसी, गुली भाटी, प्रकाश शर्र्मा, गांव मोहियापुर से डॉ. ओमवीर सिंह, रजंन, महेश नंबरदार, ऋषि राज, गढ़ी से गिरीराज प्रधान, नरेंद्र भाटी, दल्लूपुरा से मास्टर ओंकार, धीरज सिंह, नलगढ़ा से अमरजीत प्रधान, संजीव लोहिया, प्रकाश प्रधान, याकूतपुर से श्याम सिंह एडवोकेट, महाराज सिंह, जगत सिंह, राजवीर मास्टर सहित अन्य ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सेक्टर-82, 91, 92, 93, 93बी 99, 100, 105, 108 के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, फोनरवा के अध्यक्ष एनपी सिंह एवं पदाधिकारी, सेक्टर-93 सुपर एमआईजी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुजीत पांडेय, सेक्टर-92 आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, सेक्टर-82 उद्योग विहार के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, सेक्टर-137 के गुलशन वीवैन्टे सोसाइटी के अध्यक्ष हेमंत, सचिव विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष एसएन चौधरी, फ्लोरीकल्चर सोसाईटी के पदाधिकारी, ग्रामीण, एएनजीओ, एनईए, नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी, यदुवीर सिंह एवं संदीप सिंह चौहान, नोएडा के विभिन्न सेक्टरों के लोग, आरडब्ल्यूए, एनईए, फोनरवा व पंचशील बालक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल नीरज टंडन के साथ सैकड़ों की संख्या में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें