फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस--------

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--------
विज्ञापन


डीपीएस के दो हजार छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी फेस्टिवल का आयोजन, 100 स्कूलों ने लिया हिस्सा
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा में डीपीएस सोसायटी के तत्वावधान में वार्षिक इंटर डीपीएस राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी फेस्टिवल आईटी एट कटिंग एज 2018 का आयोजन किया गया। वाराणसी ,कल्याणपुर, उदयपुर, रांची इत्यादि पूरे देश से आए 100 डीपीएस स्कूलों के 2,000 छात्रों ने भाग लिया। इसे दो भागों में बांटा गया था। पहला ऑनलाइन और दूसरा ऑन साइट इवेंट। ऑनलाइन के अंतर्गत डीक्रिप्टोनाइट हंट में छात्रों ने भाग लिया। ऑनसाइट इवेंट में छात्रों ने प्रोग्रामिंग सी प्लस प्लस , पाइथन, मूवी मेकिंग तथा ग्रुप डिस्कशन में भाग लिया। इसके अतिरिक्त अध्यापकों तथा छात्रों को साइबर दुनिया में स्वयं को कैसे सुरक्षित कैसे रखा इसकी जानकारी दी गई। डीपीएस नोएडा ने अगवानी की, किसी भी प्रतिस्पर्धा में भाग नहीं लिया। प्रोग्रामिंग में डीपीएस इंटरनेशनल साकेत को प्रथम, ग्रुप डिस्कशन में डीपीएस आरके पुरम को प्रथम, मूवी मेकिंग में डीपीएस इंदिरापुरम को प्रथम पुरस्कार मिला। मधु सागर एंर्ड्यू हाफलैंड, प्रशांत सहगल , संकल्प, पूजा मल्होत्रा पुनीत माथुर ,मधु बाजपेई ने प्रतियोगियों की प्रतिभा को परखा। डॉ. जीनत खादर (ज्वाइंट सेक्रेटरी) डीपीएस सोसाइटी व डीपीएस नोएडा चेयरमैन प्रमोद ग्रोवर ने छात्रों की सराहना की। प्रधानाचार्या कामिनी भसीन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के स्किल डेवलपमेंट में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें