फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन हुई परिवहन विभाग की सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन
विज्ञापन

- केवल ऑनलाइन आवेदनों करना होगा, ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। परिवहन विभाग ने अपनी सभी सुविधाओं को बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कर दिया। अब कर जमा कराने से लेकर डुप्लीकेट आरसी और वाहन पंजीकरण व नवीनीकरण सहित तमाम सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन प्रणाली शुरू होने के बाद कोई भी आवेदन पत्र के माध्यम से स्वीकार नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए जनसुविधा केंद्र पर 20 रुपये फीस निर्धारित की गई है, ताकि आवेदकों को समस्या का सामना न करना पड़े। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को परिवहन कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। अब तक केवल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा थी। एआरटीओ एके पांडेय (प्रशासन) ने बताया कि वाहन के पंजीकरण, डुप्लीकेट आरसी, परमिट आवेदन, फिटनेस फीस और फिटनेस के लिए आवेदन भी ऑनलाइन ही करना होगा। आवेदन के समय ही आने का समय (टाइम स्लॉट) दिया जाएगा। इससे गांव-शहर के किसी भी जनसुविधा केंद्र पर 20 रुपये फीस देकर काम कराया जा सकता है। 20 रुपये जनसुविधा केंद्र केवल सेवा देने के लिए जमा करवाएगा, जबकि फिटनेस फीस या डीएल की फीस ऑनलाइन ही जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन घटा राजस्व
ऑनलाइन सुविधा शुरू होने के पहले दिन राजस्व पर असर दिखाई दिया। विभाग को जिले से रोजाना करीब एक करोड़ रुपया राजस्व प्राप्त हो रहा था जो बृहस्पतिवार को 38 लाख रुपये तक सिमटकर रह गया। हालांकि, अधिकारियों का कहना है दो-चार दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें