फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीओपी समिट से जुड़ा नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनपद-एक उत्पाद से जुड़ा नोएडा
विज्ञापन

इंदिरा गांधी कला केंद्र में हुआ लाइव प्रसारण
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए शुरू की गई एक जनपद-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की शुरुआत शुक्रवार को लखनऊ में की गई, लेकिन नोएडा को भी इससे सीधा जोड़ा गया। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में लखनऊ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। हालांकि, इस दौरान कला केंद्र की अधिकांश कुर्सियां खाली दिखाई दीं। ओडीओपी के जरिये प्रदेश को ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत करने की पहल की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाइक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। उद्योग विभाग की ओर से नोएडा में इस समिट का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए तमाम इंतजाम किए गए थे। तकनीकी खराबी के कारण लाइव प्रसारण देरी से शुरू हुआ। कार्यक्रम में नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर और उद्योग उपायुक्त अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें