फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की रैली नूंह में रचेगी इतिहास: नरबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम रैली नूंह में इतिहास रचेगी : नरबीर सिंह
विज्ञापन

-ब्लॉक समिति की चेयरमैन को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी
नगीना। खंड नगीना के गांवों से मुख्यमंत्री की रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी मंत्री राव नरबीर सिंह ने ब्लॉक समिति नगीना की चेयरमैन ताहिरा बेगम को सौंपी। सोमवार सुबह 10.30 बजे खंड के गांव गंडूरी में ब्लॉक समिति की सदस्य फइजा बेगम के आवास पर लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सीएम की फिरोजपुर झिरका रैली नूंह जिले में इतिहास रचेगी। महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि 14 जुलाई को 258 करोड़ की लागत से रेनीवैल परियोजना नगीना व फिरोजपुर झिरका के गांवों की प्यास बुझाएगी। कुछ देर बाद मंत्री फिरोजपुर झिरका रवाना हो गए। चेयरमैन एवं भाजपा महिला विंग की उपाध्यक्ष ताहिरा बेगम ने कहा कि भारी तादाद में महिलाओं का हुजूम मुख्यमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए पहुंचेगा। इस अवसर पर ब्लाक समिति के उपाध्यक्ष इकबाल रीठट, असलम जेलदार, इसलामुद्दीन कल्लू, मोहम्मद तसलीम, फाइजा बेगम, मास्टर तालिब, जान मोहम्मद ठेकेदार, आरिफ सरपंच, अजमत खान, रशीद ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें