सुधार : सरताज अजीज पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार हैं
-------------------------------
हेड-
कैंसर पीड़िता फैजा तनवीर के मामले में
सुषमा ने पाक को सुनाई खरी-खरी
सबहेड-
- पाकिस्तानी युवती को वीजा न मिल पाने के पीछे सरताज अजीज को ठहराया जिम्मेदार
क्रॉसर-
- ट्वीट करके पूछा, अपने नागरिक के लिए ही अनुशंसा करने में क्यों हिचक रहे अजीज
- कुलभूषण की मां के वीजा पर भी पाक को घेरा, कहा- सरताज में है शिष्टाचार की कमी
एजेंसी
नई दिल्ली। पाकिस्तान की कैंसर पीड़ित युवती फैजा तनवीर को वीजा न मिल पाने का कारण बताते हुए सुषमा स्वराज ने पाक प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीत की जमकर आलोचना की है। भारत की विदेश मंत्री ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट किए और फैजा को मेडिकल वीजा न मिलने के पीछे सरताज अजीज को जिम्मेदार ठहराया। सुषमा ने लगे हाथ कुलभूषण जाधव की मां के वीजा का मामला भी उठाया और इस पर कोई सुनवाई न करने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि फैजा तनवीर ने वीजा के लिए नियम केअनुसार आवेदन नहीं किया था। अगर अजीज की ओर से वीजा के लिए अनुशंसा की गई होती तो भारत अब तक वीजा जारी कर चुका होता। उन्होंने कहा कि फैजा को मेडिकल वीजा न मिलने की वजह पाकिस्तान है। सरताज अजीज आवेदन पर अपनी सिफारिश देने में देर कर रहे हैं क्योंकि जो भी पाकिस्तानी नागरिक भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा चाहते हैं उनसे मेरी पूरी सहानुभूति है। मुझे भरोसा है कि अजीज को भी अपने नागरिकों से सहानुभूति होगी। मुझे समझ में नहीं आ रहा कि अजीज अपने ही देश की नागरिक के मेडिकल वीजा के लिए अपनी अनुशंसा क्यों नहीं दे रहे हैं।
सुषमा ने कहा कि फैजा को वीजा देने केलिए भारत ने कोई आपत्ति नहीं जताई है। मगर पाकिस्तान कुलभूषण जाधव की मां अवंतिका जाधव केवीजा निवेदन पर सुनवाई तक नहीं कर रहा है। मैंने खुद सरताज अजीज को पत्र लिख कर कुलभूषण की मां अवंतिका को पाकिस्तान का वीजा देने की अपील की थी, लेकिन वीजा देना तो दूर अजीज ने पत्र मिलने की सूचना देने का बुनियादी शिष्टाचार तक नहीं निभाया।
उल्लेखनीय है कि 46 वर्षीय जाधव को पिछले साल पाकिस्तान ने अशांत बलूचितस्तान प्रांत में कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया था। पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी एवं आतंकवाद के आरोप में जाधव को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।
--------------------------
अजीज पर तंज
अपने ट्वीट के जरिए सुषमा ने सरताज अजीज पर कठोर तंज किए और उन्हें यह आश्वासन भी दे दिया कि पाकिस्तानी नागरिकों को भारत आने के लिए पाक विदेश मंत्रालय की सिफारिश पर मेडिकल वीजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में अपने उपचार के लिए वीजा की मांग करने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों के प्रति मेरी हार्दिक सहानुभूति है।
--------------------------
पाक के झूठ को किया बेनकाब
दरअसल रविवार को पाकिस्तान की कैंसर पीड़ित युवती फैजा तनवीर ने ट्वीट के जरिए सुषमा से जान बचाने की गुहार लगाई थी। फैजा ने इलाज के लिए मेडिकल वीजा न मिलने की जानकारी दी थी। फैजा तनवीर के ट्वीट से यह धारणा बन रही थी कि भारत जानबूझ कर उसको वीजा नहीं दे रहा, जबकि हकीकत इसके उलट थी। मेडिकल वीजा के लिए सरताज अजीज की ओर से अनुशंसा ही नहीं नहीं की गई थी। सुषमा ने भी तत्परता दिखाते हुए ट्वीट करके पाक के झूठ को बेनकाब कर दिया।
--------------------------