फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी पर पलटा ट्रक, चाची-भतीजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर पलटा आम से लदा ट्रक, चाची-भतीजी की मौत
विज्ञापन

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार रात दो बजे आमों से लदा एक ट्रक दिल्ली जा रही कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार चाची व भतीजी की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। कार सवार अलवर से एक शादी में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर पर रात दो बजे निर्माणाधीन एटीएस बिल्डिंग के समीप आम से लदा ट्रक राजस्थान से दिल्ली आ रही एसयूवी कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार लोग बुरी तरह फंस गए। एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में दिलशाद गार्डन, दिल्ली निवासी कार सवार बीना और उसकी भतीजी रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रज्ञान, तनिष्का व भगवान सिंह घायल हो गए। भगवान के भाई राजेश सिंह ने दिलशाद गार्डन थाने में मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि भाई भगवान सिंह पत्नी बीना, भतीजी रेखा, बेटे प्रज्ञान व बेटी तनिष्का के साथ दो दिन पूर्व शादी में शामिल होने के लिए अलवर गए थे। बृहस्पतिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे से लौट रहे थे। इस बीच ट्रक टक्कर मारते हुए कार पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............................
ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान घायल
रबूपुरा। ट्रैक्टर लेकर खेतों पर कार्य करने जा रहा गांव फलैदा निवासी जुगेंद्र घायल हो गया। उसे ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जुगेंद्र ट्रैक्टर से खेतों पर कार्य करने के लिए जा रहा था। अचानक ट्रैक्टर बेकाबू होकर पलट गया जिससे जुगेंद्र उसके नीचे दब गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जुगेंद्र को बाहर निकाला। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें