फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ims------

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यशाला में सिखाए धागे से आभूषण बनाने की कला
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस संस्थान परिसर में डिजाइन एंड इनोवेशन अकादमी की ओर से विश्व महिला दिवस पर बृहस्पतिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 से अधिक शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं इंडस्ट्री के लोगों को धागे से आभूषण बनाने की कला से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को संस्थान की फैकल्टी ने कॉटन के धागे एवं रेशम की डोरी से की-चेन, ईयर रिंग, ब्रेसलेट आदि बनाने की कला के बारे में जानकारी दी। संस्थान की सलाहकार नैन ने बताया कि अक्सर हमें देखने को मिलता है कि महिलाओं द्वारा अर्जित आय परिवार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित एवं हुनरमंद होना जरूरी है। डॉयरेक्टर आर्ट अनिता कुलकर्णी ने कहा कि घर में पड़े कॉटन के धागे, कपड़े, मेटल, तार आदि को इस्तेमाल कर उसे दोबारा डिजाइन कर सकते हैं। खुद इन उत्पादों का इस्तेमाल करने के साथ ही इसे बेच कर अपनी आर्थिक जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। इस मौके पर भरत राम ग्लोबल स्कूल, मीराबाई कॉलेज, अशमिरा फैशन हाउस, अल्पाइन एक्सेस डिजाइन, रामजस डे बोर्डिंग, शुभार्थी विवि, स्टेरलिंग ऑर्नामेंट्स एवं ग्रीनवियर के करीब 100 से अधिक शिक्षक, छात्र आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें