अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में एसिड अटैक पर चर्चा
नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी लॉ स्कूल में बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समानता के अधिकार की दिशा में एक कदम विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में तकनीकी सत्र में दिल्ली महिला आयोग के एसिड वाच सेल की सलाहकार व एसिड अटैक पीड़िता शाहीन मलिक और गुलनाज खान, शरणार्थी महिलाओं के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ता और अधिवक्ता फजल अब्दाली सहित कई लोगों ने विचार रखे। दिल्ली विवि की डीन डॉ. वेद कुमारी, वरिष्ठ अधिवक्ता जूही अरोरा, एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डॉ. डी के बंद्योपध्याय ने बेहतरीन पेपर प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शाहीन मलिक ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद भी एसिड की बिक्री हो रही है। जब तक रिटेल दुकानों पर एसिड की बिक्री पर रोक नहीं लगेगी, तब तक एसिड अटैक जैसे अपराधों को रोकना मुश्किल है। अतिथियों ने बेस्ट पेपर प्रस्तुति के लिए एमिटी लॉ स्कूल ग्वालियर की राशी श्रीवास्तव और राशी रोहिया को प्रथम पुरस्कार, एमिटी लॉ स्कूल नोएडा के डॉ. आरएस कौल को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। ब्यूरो