फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कट खुला नहीं दूसरा भी किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
एक कट खुला नहीं दूसरा भी किया बंद
विज्ञापन

- सेक्टर-18 बाजार में प्रवेश के रास्ते बंद होने से नाराज व्यापारी आज देंगे धरना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर के सबसे बड़े बाजार सेक्टर-18 के कारोबार पर पुलिस-प्राधिकरण की मनमानी भारी पड़ रही है। जीआईपी के सामने एक कट बंद होने से व्यापारी पहले ही नाराज हैं। सोमवार को नोएडा प्राधिकरण ने दूसरा कट भी बंद कर दिया, जिससे व्यापारियों में रोष बढ़ गया है। मंगलवार को कट नहीं खुले तो बाजार के व्यापारी अंडरपास पर धरना देंगे।
दरअसल, मल्टीलेवल कार पार्किंग के साथ सरफेस पार्किंग शुल्क वसूलने का ठेका देकर नोएडा प्राधिकरण ने बाजार की यातायात व्यवस्था को बिगाड़कर रख दिया है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से जाम जैसे हालात बने रहते हैं। यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर कुछ ट्रैफिक पुलिस ने अट्टा मार्ग से बाजार को जोड़ने वाला चाइना कट बंद कर दिया था, जिसका काफी विरोध हुआ था। पिछले दिनों जीआईपी मॉल के सामने फुटओवर ब्रिज के पहले बाजार में प्रवेश करने वाली सड़क बंद कर दी गई थी। सोमवार को फुटओवर ब्रिज के बाद वाली सड़क भी बैरियर लगाकर बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि विधायक पंकज सिंह से मिलकर व्यापारियों ने कट खुलवाने की मांग की थी। सिटी मजिस्ट्रेट की तरफ से पुलिस को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन कट खोलने की जगह दूसरा कट भी बंद कर दिया गया। अब फिल्म सिटी के रास्ते दिल्ली और ग्रेटर नोएडा से आने वाले वाहन बाजार में प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को बाजार में प्रवेश के लिए रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं। इससे कारोबार में गिरावट आ रही है। नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को बाजार में बैठक बुलाई है। जिसके बाद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें