फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 फीसदी बिल्डर गायब, 50 हजार फ्लैट फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: 25 फीसदी बिल्डर गायब, 50 हजार फ्लैट फंसे: नेफोवा
विज्ञापन

फंड डायवर्ट कर बिल्डरों के फरार होने का दावा कर रहा नेफोवा
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्रोजेक्ट का काम पूरा किए बिना करीब 25 फीसदी बिल्डर गायब हैं। फ्लैट खरीदारों से उनका कोई संपर्क नहीं हो रहा है। यही नहीं उनके प्रोजेक्ट पर कोई काम भी नहीं चल रहा है। यह दावा फ्लैट खरीदारों की संस्था नेफोवा की ओर से किया गया है। नेफोवा का कहना है कि करीब 50 हजार फ्लैट खरीदार बुरी तरह से फंस गए हैं। नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली, अर्थ, एयरविल, प्रीमिया समेत कई ऐसे बिल्डर हैं, जो गायब हैं। ऐसे करीब 25 फीसदी बिल्डर हैं, जिन्होंने काम पूरा नहीं किया। खास बात यह कि इनमें से कई प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जहां गड्ढा तक नहीं खुदा है। ऐसे हजारों खरीदार उनके चंगुल में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

75 हजार फ्लैट खरीदारों की नजर कोर्ट पर
नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 75 हजार फ्लैट खरीदारों की नजर कोर्ट पर है। आम्रपाली, जेपी और यूनिटेक के यह खरीदार कोर्ट पर नजर रखे हुए हैं। ऐसे खरीदारों के मामलेे में रेरा, प्राधिकरण और प्रशासन भी नहीं बात करता है। खरीदारों का कहना है कि अब कोर्ट से ही कुछ राहत संभव है। इनमें से भी कई मामलों में फंड डायवर्ट करने का मामला है। यहां अधिकांश प्रोजेक्ट अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें