हेडिंग: 23 स्थानों पर आज लगेंगे 1.7 लाख पौधे
नोएडा प्राधिकरण आयोजित करेगा पौधरोपण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्राधिकरण की ओर से शनिवार को 23 स्थानों पर 1.7 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्राधिकरण के जीएम राजीव त्यागी ने बताया कि सेक्टर-62 के बी-9 पार्क में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा फाईकसशीला पौधा लगाएंगे।
वहीं, सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग में प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन फाईकसरिजनॉल्ड का पौधा लगाएंगे। इसके अलावा प्राधिकरण के कई अन्य क्षेत्रों में पौधरोपण किया जाएगा। इसमें नीम, जामुन, पिलखन, अमलतास, इमली, कदम, बेल, आंवला, गूलर, अशोक, मोलश्री, केसिया सेमिया, अलंकृत झाड़ियों में कैलेंड्रा, तिकोमा गोड़ी-चौड़ी, गुड़हल, चंपा, पीली कनेर, लाल कनेर, हरश्रृंगार, बोगनविलिया आदि पौधे लगेंगे। कार्यक्रम में आवासीय कल्याण समितियां, फोनरवा, एनईए के पदाधिकारी, महामाया बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं व पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्र कार्यक्रम में भाग लेंगे। पौधरोपण के लिए प्राधिकरण की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
यहां लगेंगे पौधे
सेक्टर-16 ऑटो मार्केट मध्य पट्टिका, हरौला सेक्टर-5 पार्किंग, सेक्टर-16बी हरित पट्टिका, सेक्टर-18 मल्टी लेवल कार पार्किंग एवं पार्क, सेक्टर-5 जलखंड चतुर्थ पार्क, सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम का सौंदर्यीकरण, सेक्टर-8 पौधशाला, सेक्टर-23 में सड़कों के किनारे, एमपी-2 रोड के किनारे, सेक्टर-120 एवं 122 की हरित पट्टिका, हरित पट्टिका सेक्टर-163ए, सेक्टर-62 का रोड नंबर-12 व 14, सेक्टर-62 बी ब्लॉक पार्क, एमपी-3 पर सेक्टर-51 पेट्रोल पंप से सेक्टर-71, सेक्टर-108 मास्टर ग्रीन, सेक्टर-33ए शिवालिक मार्ग अंडरपास, शिल्पहाट, सेक्टर-43 मास्टर ग्रीन, प्रतीक विस्टिरिया के पास, सेक्टर-153 व 154, एक्सप्रेसवे हाइवे 15 से 17.5 किलोमीटर, 17.5 से 20 किलोमीटर, सेक्टर-91 डायवर्सिटी पार्क।