फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से प रिवहन विभाग का अ भियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जब्त होंगे डीजल के 10 और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन
विज्ञापन

2500 वाहन चिन्हित, सेक्टर-25 में अभियान आज से
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। परिवहन विभाग सोमवार से डीजल के 10 साल व पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहनों को जब्त करेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग ने योजना तैयार की है। सेक्टर-12 और 25 में करीब 300 वाहनों को चिन्हित किया गया। सोमवार से इन्हें जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार से ऐसे वाहनों को जब्त करने टीम सेक्टरों में जाएगी। पूरे शहर में 2500 बाइक और चार पहिया वाहनों को चिन्हित कर लिया गया है। इसके अलावा भी टीम काम कर रही है। जल्द ही नोएडा में दर्ज और सेक्टरों में मिलने वाले वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। हालांकि, इसमें अभी कुछ परेशानी भी सामने आ रही है। उन्होंने बताया कि मकान का पता तो नोएडा का है मगर लोग वहां नहीं मिल रहे हैं। मगर जल्द ही इन्हें ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें