फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ में अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: पीएफ में अनियमितता बरतने पर कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

दो माह में ईपीएफओ ने 80 से ज्यादा कंपनियों को जारी किए नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कर्मचारियों का हक मारने को लेकर शहर की बड़ी कंपनियां एक बार फिर चर्चा में हैं। दो महीने में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने 80 से ज्यादा कंपनियों को नोटिस जारी किया है। कर्मचारियों की भविष्य निधि का पैसा जमा कराने की अनियमितता पाए जाने पर एक महीने में कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इनमें कई मल्टीनेशनल कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की भविष्य निधि (पीएफ) में अनियमितता बरतने के मामले में साल भर पहले भी कंपनियों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं आया है। एक बार फिर ऐसी कंपनियां ईपीएफओ के निशाने पर हैं। हालांकि, कंपनियों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया दो महीने से जारी है। जिन कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें से 14 कंपनियों की जांच भी शुरू हो गई है। जांच के बाद कार्रवाई तय होगी। नियमानुसार बकाया राशि जमा कराने के साथ-साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी होगी। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के नोटिस जारी होना विभाग की नियमित प्रक्रिया है। नोटिस जारी कर कंपनियों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। कुछ कंपनियाें ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें