फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह जिले में गौकशी के मामले बढने से पुलिस के छूटे पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना पुलिस ने बरामद की गाय की 386 खालें
विज्ञापन

-कुरैशी मोहल्ले में एक घर मेें की छापेमारी के दौरान मिलीं बेचने के लिए एकत्रि9 खालें
-आरोपी के खिलाफ गौ सरंक्षण एवं गौ संवर्धन कानून 2015 के तहत दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
नगीना। कस्बा नगीना के कुरैशी मोहल्ले के एक घर से पुलिस द्वारा दी गई दबिश में गाय की 386 खालें बरामद की गईं। छानबीन के बाद आरोपी तैय्यब कुरैशी के खिलाफ गौ सरंक्षण एवं गौ संवर्धन कानून 2015 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस अभी भी आसपास के मकानों पर भी नजर बनाई हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के पास गाय केयर अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने सूचना दी कि नगीना कस्बा के एक मकान में भारी तादाद में खालें लाई गई है और एक-दो दिन में और भी आनी है। जानकारी ये भी थी कि ये खालें बिक्री के लिए गाड़ी में भरी जाएंगी। पुलिस ने तस्करों को मंसूबों को भांपते हुए कुरैशी समाज के एक मकान पर दबिश दी। जहां पर उन्हें गाय की ताजा खालें दूसरे राज्यों में भेजने के लिए तैयार की जाती मिलीं। जैसे ही पुलिस के आने की खबर मकान में खालों को पैक कर रहे लोगों के पास पहुंची, वे मौके से भाग खड़े हुए। गिनती के दौरान पता चला कि खालों की संख्या 386 है। पुलिस ने खालें कब्जे में लेकर तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और तस्कर की खोजबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले दो महिने में गौ तस्करी के दो दर्जन से ज्यादा मामलों में एक हजार से ज्यादा खालें और जिंदा गायों को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने बताया कि कस्बा नगीना के एक घर से भारी मात्रा में खालें बरामद हुई हैं। आरोपी के विऱद्ध गौ तस्कर कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कुरैशी जाति के रूप में हुई है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस बड़ी खेप को ध्यान में रखते हुए नगीना व आसपास के गांवों में पुलिस की गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें