फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदेशभर के 1100 बैडमिंटन खिलाड़ी आजमा रहे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-


-अधिक खिलाड़ियों के पंजीकरण के चलते प्रतियोगिता तीन स्थानों पर दिन रात जारी
-20 जुलाई को फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में यशस्वीस्वर कन्हैया लाल माता देवी अग्रवाल मेमोरियल सब-जूनियर यूपी स्टेट मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा, जो खेल प्रतिभाओं से गुलजार रहा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में 100 से अधिक एंट्री आईं। ऐसे में शहर के तीन स्थानों पर इसका लगातार संचालन किया जा रहा है।

जिला बैडमिंटन संघ के सचिव आनंद खरे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 75 जिले से करीब 1100 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी को देखते हुए टूर्नामेंट को तीन अलग-अलग स्थलों पर आयोजित किया जा रहा है, इनमें से नोएडा स्टेडियम, नोएडा इंडोर स्टेडियम और सेक्टर 104 स्थित सेलेस्टियल बैडमिंटन एकेडमी शामिल है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता दो वर्ग के लोगों के जारी है। इनमें से अंडर 15 और अंडर 17 शामिल हैं। इन दोनो में 512-512 खिलाड़ियों को वर्गीकृत किया गया है। इन सभी चार दिनों तक कुल 9 राउंड खेले जाएंगे। शुक्रवार को चौथा राउंड संपन्न किया गया। फाइनल मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से एक लाख रुपये की इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। आज इसका प्री क्वार्टर फाइनल का मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


शहरवासियों में उत्साह
टूर्नामेंट के दूसरे दिन शहरवासियों का उत्साह देखने को मिला। इसका विधिवत शुभारंभ ऑपरेशन मैनेजर शैलजा भटनागर और फेडरल बैंक मैनेजर मास्टर सीमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर यूपी बैडमिंटन संघ से जुड़े वरिष्ठ कोच एमएम. पांडेय विशेष मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें