फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में आग से 110 स्कूटी खाक

Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
लालकुआं में शो रूम में lk agi आग।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। गौला रोड स्थित शहीद स्मारक के निकट प्रेम ट्रेडर्स शोरूम में रविवार की मध्य रात्रि आग लग गई। आग से एक करोड़ से अधिक की स्कूटी व बैटरियां जलकर राख हो गईं। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गौला रोड में प्रेम ट्रेडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में रात लगभग 2 से 2:30 बजे के बीच अचानक आग लग गई। शोरूम के पड़ोस में रहने वाले परिवार को इलेक्ट्रिक बैटरियों के फटने की तेज आवाज सुनाई दी तो उन्होंने दुकान स्वामी प्रेमनाथ पंडित को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को भी अवगत कराया गया। हल्द्वानी से पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने दो से ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान शोरूम में रखीं सभी 110 से अधिक स्कूटी व 40 लाख से अधिक की इलेक्ट्रिक बैटरी जलकर राख हो गईं। फिलहाल पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने शोरूम पहुंचकर अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है।
शोरूम स्वामी प्रेमनाथ पंडित ने बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व एवं दीपावली को देखते हुए पितृपक्ष आने से पूर्व इलेक्ट्रिक स्कूटी एवं बैटरियां खरीदी गईं थीं। शोरूम में हुए इस अग्निकांड में एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वह घटना की तहरीर कोतवाली में देंगे। अग्निकांड की जांच की भी मांग करेंगे।
विज्ञापन

बैटरी ब्लास्ट के बाद आग की आशंका
शोरूम में किसी इलेक्ट्रिक बैटरी में ब्लास्ट के बाद आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान से आग लगी है वहां विद्युत कनेक्शन नहीं है।आग लगने के बावजूद शोरूम के भीतर की लाइट भी जल रही थी जिसे बाद में शोरूम कर्मचारियों ने विद्युत विभाग में फोन करके बंद कराया।


आग दैवीय आपदा से संबंधित नहीं है। घटना की जांच के आदेश पटवारी को दिए गए हैं। नुकसान का आकलन पता लगाने के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। - कुलदीप पांडे, तसीलदार लालकुआं

लालकुआं में शो रूम में lk agi आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें