ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 स्थित रयान इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नॉर्थ जोन-2 इंटर रयान स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-2 के विभिन्न रयान स्कूलों से आए लगभग 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें अंडर-8, 10, 12, 14 व 16 आयु वर्गों में बालक खिलाड़ी शामिल हुए।
चैंपियनशिप के दौरान एडजस्टेबल, क्वाड और इनलाइन जैसी स्केटिंग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। मेजबान स्कूल के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल के 19 खिलाड़ियों ने प्रथम, छह खिलाड़ियों ने दूसरा और पांच खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।