फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

खबर का असर... महिलाओं की समस्या प्रकाशित होने के बाद एक्शन में पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में शराबियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों और खुले में शराब पीने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। बिलासपुर क्षेत्र की महिलाओं ने खुले में शराब पीने की समस्या उठाई थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
महिलाओं की समस्या पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने बिलासपुर के कार्यवाहक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया था और खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने मुख्य बाजार, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान ताराचंद, शुभाग, धीरज, नवीन, रिंकू, रविंद्र, सरजीत, अशोक, श्रीपाल, अमर और विनीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब पीकर राहगीरों को परेशान कर रहे थे। उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया।

कोट
सार्वजनिक स्थान और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। कोई व्यक्ति शराब पीकर माहौल खराब करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। -मुनेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी, दनकौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें