ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सभी जगह कुल 145 शिकायतें पहुंची। इनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने दादरी तहसील में जनता की शिकायतों को सुना। वहां अपर आयुक्त मेरठ भी मौजूद रहे। यहां पर 81 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 7 शिकायतों का समाधान मौके पर कराया गया। डीएम ने कहा कि शासन स्तर पर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा हो रही है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर शिकायत की जांच करेंगे और उसका निस्तारण करेंगे। लापरवाही पर जवाबदेही तय की जाएगी। सदर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने समस्याओं को सुना। यहां 7 शिकायतें पहुंची और 2 का मौके पर निस्तारण हो गया। उधर जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह ने शिकायतें सुनी। वहां 57 शिकायतें पहुंची और दो का निस्तारण कराया गया। ब्यूरो