21 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
नोएडा। कोतवाली फेज-2 पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 21 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब 4.5 लाख रुपये बताई जा रही है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दादरी मेन रोड के पास जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 21 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी तपस मंडल (32) के रूप में हुई है। आरोपी आठवीं तक पढ़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल व आसपास के राज्यों से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में गांजा लाता था। ब्यूरो