फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेंगू के 11 नए मरीज, 358 पहुंचा आंकड़ा

सार

नोएडा जिले में डेंगू के मामलों में दो दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को फिर से 11 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव शुरू किया है। कुल मरीजों की संख्या 358 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा। जिले में फिर से 10 से ज्यादा मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। जबकि पिछले दो दिनों से डेंगू के मरीजों की संख्या इससे कम थी। शुक्रवार को फिर से 11 डेंगू के मरीज मिले हैं। इन सभी के घरों के आसपास एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से डेंगू के मरीजों की संख्या 6 और 7 थी। ऐसे में लग रहा था कि अब डेंगू के मरीजों की संख्या कम होनी शुरू हो जाएगी, लेकिन अब फिर से आंकड़ा बढ़ गया है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि अब डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 358 हो गई है। टीम हॉटस्पॉट पर भी नजर बनाए हुए हैं। सेक्टर-22, होशियारपुर, हरौला, बरौला, भंगेल, सालारपुर, सदरपुर और मामूरा आदि पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें