फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नए मामले मिले, दो मरीज स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में बुधवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए। वहीं 3 मरीजों के ठीक होने की जानकारी भी मिली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही विभाग द्वारा लोगों से सामाजिक दूरी बनाने के साथ अन्य जरूरी आदेश के निर्देश दिए हैं। नूंह में दो, घासेड़ा में एक, सिंगार में एक, डाढौली में एक, तावडू में तीन, रीठठ में एक, उजीना में एक और नसीरबास में केस सामने आए हैं। मंगलवार को 16 नए मामले सामने आए थे। विभाग द्वारा लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उप डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अरविंद ने बताया कि टीम लगातार जांच कर रही है। कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि जिले में कोरोना के 97 मरीज हैं। कुल 767 मामले सामने आए हैं। इनमें से 656 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 26954 लोगों को सर्विलांस पर रखा जा चुका है, जिनमें से 19134 लोगों का निगरानी समय पूरा हो चुका है। 7820 लोगों की निगरानी जारी है। 28213 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 27088 की निगेटिव रिपोर्ट आई है, 233 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें