नोएडा। सऊदी अरब में आयोजित 6वीं एशियाई योगासन चैंपियनशिप में शहर की 11 एथलीट ने 10 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसमें 16 देशों के 160 एथलीट ने हिस्सा लिया था। आयोजन संचालन एशियाई योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन, यूएई स्पोर्ट्स फॉर ऑल फेडरेशन और यूएई योग कमेटी के सहयोग से किया गया। चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीने वाली एथलीट में आहना, तारिणी गुप्ता, नित्या सिंघल, अलंकृता शर्मा, सान्वी सहगल, मान्या खन्ना, सिया बिष्ट, अमायरा अरोड़ा, कायना नागपाल, खुशी मित्तल शामिल हैं। अल्पना दुबे ने कांस्य पदक हासिल किया। कोच और तकनीकी निदेशक राखी थीं। ब्यूरो