फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी बनकर ठगे 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। फिरोजपुर झिरका के गांव माहौली के एक युवक से ठग ने डीएसपी बनकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर साइबर सेल पुलिस नूंह द्वारा ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में एक युवक के परिचित ने खुद को डीएसपी बताकर तावडू के समाजसेवी से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। समाजसेवी की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना के गांव माहौली के हारुन पुत्र शरीफ खां निवासी माहोली ने एसपी नूंह वरुण सिंगला को शिकायत दी कि फिरोजपुर झिरका में पूर्व में डीएसपी रहे व्यक्ति से उसके बेटे की अच्छी दोस्ती थी। डीएसपी की फोटो ठग ने अपनी डीपी पर लगाई हुई थी और उसके बेटे से बात करनी शुरू की। बेटे ने समझा कि वह अपने दोस्त तत्कालीन डीएसपी से बात कर रहा है। ठग ने उसके बेटे को झांसे में लेकर सरकारी नौकरी दिलवाने की वादा किया बेटे से ढाई लाख रुपये खाते में डलवा लिए। बाकी रुपयों को भी उसके बताए व्यक्ति को दे दिया। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। एसपी वरुण सिंगला ने साइबर सेल नूंह पुलिस को अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
वहीं दूसरे मामले में तावडू उपमंडल के गांव चीला निवासी एक वरिष्ठ समाजसेवी के परिचित ने डीएसपी बनकर उससे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित खालिद निवासी गांव चीला थाना तावडू ने बताया कि गत 6 व 7 जुलाई को मोबाइल पर उनके एक पुराने परिचित का फोन आया। उसने खुद को पुलिस अधीक्षक बताकर हाल-चाल पूछकर फोन काट दिया। कुछ देर बाद दोबारा फोन करते हुए कहा कि एक पारिवारिक समस्या के चलते उन्हें डेढ़ लाख रुपये की सख्त जरूरत है। उसने अपना बैंक खाता भी दिया। पीड़ित ने नजदीकियों की मदद लेकर अलग-अलग खातों से कुल डेढ़ लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करवा दिए। चार दिन बाद रुपये वापस मांगे तो बदमाश ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की और दावा किया कि उनकी पोस्टिंग हरियाणा सीएम हाउस में है। बदमाश ने कहा कि वह उनके परिजनों को नौकरी दिलवा सकता है, जिसके लिए उन्हें और पैसे देने होंगे। शातिर की इस चाल पर उन्हें शक हो गया। उसने उनसे गाली गलौज की करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी हैं। वहीं, जांच अधिकारी व साइबर सेल के निरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि खालिद की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें