फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को राजी हुए 11 जोड़े

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज परिवार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में बिढड़े जोड़ो को प्रमाण देते प्रधान न्या
विज्ञापन
सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को परिवार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत उम्मीदों और खुशियों का संगम बनी। प्रधान न्यायाधीश राजेंद्र सिंह (चतुर्थ) की अध्यक्षता में दंपतियों के विवादों का समाधान किया गया। इसमें 33 मुकदमों का निस्तारण हुआ। 11 जोड़े फिर से एक साथ रहने के लिए सहमत हो गए।
विज्ञापन


सुलह-समझौते के बाद सभी जोड़ों ने अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर नए जीवन की शुरुआत की। इस भावुक क्षण के साक्षी न्यायालय कक्ष में मौजूद सभी लोग बने। तालियों के बीच परिजनों की आंखें खुशी से छलक पड़ीं। राजेंद्र सिंह ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन आपसी विश्वास, सम्मान और सहयोग से ही सफल होता है। आप सभी का यह नया सफर प्रेम और खुशियों से भरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें