फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में हादसा: छिजारसी में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच लोग झुलसे, स्कूटी में लगी आग

Wed, 15 Jul 2026 10:38 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बुधवार शाम छिजारसी में हाईटेंशन बिजली तार गिरने से पांच लोग झुलस गए। एक स्कूटी में आग लगी, एक व्यक्ति गंभीर है।
विज्ञापन
स्कूटी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के छिजारसी में बुधवार शाम हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए, जबकि एक स्कूटी में आग लग गई। घायलों को आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-63 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। सेंट्रल नोएडा के एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 11 हजार केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में स्कूटी भी आग की लपटों में घिर गई।

घायलों की पहचान निधि (15), प्रिया (17), मुकेश राम (38), पवित्र (41) और रवि चौधरी के रूप में हुई है। इनमें रवि चौधरी गंभीर रूप से झुलसे हैं, जबकि अन्य चार घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तार गिरते ही तेज चिंगारी निकली और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस व बिजली विभाग को सूचना दी।

घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि समय पर बिजली लाइनों का रखरखाव नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और क्षेत्र की सभी हाईटेंशन लाइनों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही बिजली विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें