फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक व अध्यापक ने छात्र को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दसवीं के छात्र को स्कूल प्रबंधक और अध्यापक ने बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

दादरी। बादलपुर गांव स्थित निजी स्कूल में मंगलवार को दसवीं के छात्र की स्कूल प्रबंधक और अध्यापक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि छात्र को मुर्गा भी बनाया गया। साथ ही उसे लंच करने भी नहीं दिया गया। शिकायत करने पर छात्र को स्कूल से नाम काटकर भगाने की धमकी भी दी गई। बच्चे के पिता ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने छात्र पर बस की सीट फाड़ने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि निजी स्कूल में गांव चिटेहरा निवासी मनोज भाटी का बेटा दीपांशु पढ़ता है। आरोप है कि पांच जनवरी को उसने स्कूल बस की सीट फाड़ दी। इससे नाराज होकर प्रबंधक और अध्यापक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे छात्र डरा सहमा हुआ है। पिता का आरोप है कि छात्र की कमर पर पिटाई के निशान हैं। जब स्कूल प्रबंधक से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें