फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीखों में बदले विवाह के मंगल गीत: बरात चढ़त के दौरान हुई फायरिंग... एक गोली 16 साल के तनिष को लगी, हालत गंभीर

Thu, 11 Dec 2025 05:13 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा/दादरी

सार

गोली लगने के बाद छात्र को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची और छानबीन की है।
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के नरौली गांव में बरात चढ़त के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने 10वीं का छात्र घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

नरौली गांव में रहने वाले अजीत नागर के यहां लोनी के मेवला भट्टी गांव से बरात आई थी। बरात चढ़त पर थी। तभी बरात में आए लोगों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी बीच एक गोली बरात की चढ़त के दौरान 16 वर्षीय तनिष को जा लगी। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया।

उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में लड़की और लड़के पक्ष की तरफ से पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो हर्ष फायरिंग की बात की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने इसमें दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बरात के दौरान बनाई गई वीडियो और लिए गए फोटो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें