फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किताबों की पीडीएफ बनाने का झांसा देकर 10.95 लाख हड़पे

Sat, 22 Nov 2025 01:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किताबों की पीडीएफ बनाकर मुनाफा कमाने का झांसा देकर चार लोगों ने प्रोफेसर कॉलोनी के योगेश कुमार से 10.95 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि यह रकम वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। योगेश कुमार की शिकायत के आधार पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर गई है।
प्रोफेसर कॉलोनी के योगेश कुमार ने शिकायत में बताया कि चार सितंबर को यमुनानगर शहर निवासी उनका परिचित आकाश मिला। इस दौरान आकाश ने बताया कि वह प्रीत टेक सॉल्यूशन कंपनी में काम कर रहा है। कंपनी का मुख्य कार्यालय सुषमा इंफीनियम जीरकपुर पंजाब में है, जहां प्रदीप बोरा व गौरव तंवर बैठते हैं। दो दिन बाद आकाश अपने साथ जीरकपुर ले गया।
विज्ञापन

वहां प्रदीप बोरा व गौरव तंवर से मिलाया। इन लोगों ने बताया कि कंपनी का काम फिजिकल किताबों को स्कैन करके पीडीएफ में बदलना है। इसमें दो मेंबरशिप प्लान हैं। एक प्लान 10.95 लाख रुपये का है और दूसरा पांच लाख सात हजार 500 रुपये का है।
इसमें पांच लाख सात हजार 500 रुपये के प्लान लिया। बाद में इस काम की यमुनानगर के दफ्तर में राजकुमार नाम के आदमी ने प्रशिक्षण दिगा। कंपनी के लोगों ने वादा किया था कि नियुक्ति के 20 दिन में अग्रिम भुगतान कर दिया जाएगा। उनकी बातों पर पूरा भरोसा करके महंगा स्कैनर खरीदा, एक लड़के को 40 हजार प्रति माह वेतन पर रखा। कंपनी के 67 किताबें स्कैन करने के बाद पीडीएफ में बदलने के लक्ष्य को समय से पहले ही पूरा कर दिया।
प्रदीप बोरा की यमुनानगर फ्रेंचाइजी के अंतर्गत उसे कोड मिला और सारा काम उसी कोड के तहत हुआ। काम की एवज में बन रहा 2.50 लाख रुपये का भुगतान प्रदीप बोरा से बार-बार मांगा गया, पर नहीं मिला। इसके विपरीत प्रदीप बोरा ने फोन पर कहा कि वे इसी तरह लोगों को लूटने का धंधा करते हैं और बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी व नेता उनकी मुट्ठी में हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी के कर्मी का नाम लेकर उससे एससी-एसटी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी भी दी। इसकी तहरीर पुलिस को दी। जांच अधिकारी यूसफ अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौरव, प्रदीप, राजकुमार व आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें