फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा!: एक दिन में 105 नए मामले, मरीज आठ गुना बढ़े; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़ंकप

Tue, 25 Aug 2026 02:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

दिल्ली ही नहीं नोएडा में भी स्वाइन फ्लू तेजी से फैल रहा है। एक ही दिन में 105 नए मामले सामने से हड़कंप मच गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में मंगलवार को स्वाइन फ्लू के मामलों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला है। एक ही दिन में 105 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 120 पहुंच गई। सोमवार को जिले में स्वाइन फ्लू के केवल 15 मरीज दर्ज थे।

विज्ञापन

24 घंटे में तेजी से बढ़े स्वाइन फ्लू के मरीज
24 घंटे के भीतर मामलों में हुई इस तीव्र बढ़ोतरी से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को सामने आए सभी 120 मामलों की जांच निजी अस्पतालों में कराई गई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश
स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों से मरीजों की रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जानकारी जुटा रहा है। साथ ही, सभी मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उन्हें उचित उपचार मिले। विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता और जन अपील
एक दिन में 105 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों को लेकर अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। बुखार, खांसी और गले में खराश इसके शुरूआती लक्षण हो सकते हैं। शरीर में दर्द और सांस लेने में परेशानी भी इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत किसी चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की जा रही है।

दिल्ली में भी तेजी से फैल रहा एच1एन1 फ्लू
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें शुक्रवार तक एच1एन1 के 1,777 से अधिक मामले शामिल हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अकेले गुरुवार को 114 नए एच1एन1 मरीज मिले। वहीं, स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मौजूदा हालात की समीक्षा और रोकथाम व नियंत्रण के उपायों पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें