फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-62 में लगे शिविर में 103 यूनिट रक्त एकत्र

विज्ञापन
सेक्टर-62 स्थित आईथम टॉवर में शुक्रवार को शिविर में रक्तदान करते लोग
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईथम टॉवर में शुक्रवार को एल्गोजिनी सर्विसेज ने रोटरी क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान 103 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कंपनी के निदेशक सिद्धार्थ कुमार ने अपनी नानी राजरानी इन्सां की स्मृति में इस शिविर को लगाया। सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि जीवनदायी रक्त को एकत्रित करने का एकमात्र उपाय रक्तदान है। मरीजों में खून चढ़ाने की जरूरत कई गुना बढ़ी है, लेकिन दुर्भाग्य से रक्तदाताओं की कमी वैसी ही बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है। रक्त की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए हर माह रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी एल्गोजिनी के सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें