फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर नकदी और गाड़ी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बनाकर नकदी और गाड़ी लूटी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। गुरुग्राम-फर्रुखनगर स्टेट हाइवे पर एक टैक्सी चालक को 5 बदमाशों ने बंदूक दिखाकर बंधक बना लिया और 5 हजार रुपये, मोबाइल फोन व गाड़ी लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने चालक को पेड़ से बांधकर उसका मुंह बंध कर दिया। पुलिस ने चालक के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जिला भिवानी निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह भिवानी से मंगलवार रात को गुरुग्राम के एमजी रोड जाने के लिए दो युवकों को लेकर चला था। कुछ दूरी पर चलते ही 3 अन्य युवकों को दोनों ने फोन कर बुला लिया। पांचों गाड़ी में सवार होकर गुरुग्राम के लिए चल दिए। जब गाड़ी फर्रुखनगर-सुल्तानपुर रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंची, तो एक युवक ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर गाड़ी रोकने के लिए कहा। गाड़ी रोकते ही उसे काबू कर हाथ-पैर बांधकर मुंह व आंखों पर पट्टी बांध दी। फाटक से आगे निकलकर गाड़ी ने नीचे उतारकर जेब से 5 हजार रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद पेड़ से बांधकर गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें