फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडेढ से गायों की 336 खालें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बडेढ से गायों की 336 खालें मिलीं
विज्ञापन

पुन्हाना। पुन्हाना खंड के गांव बडेढ से नूंह सीआईए वन पुलिस ने गायों की 336 खालें बरामद की हैं। मामले को लेकर पुलिस द्वारा पुन्हाना थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई की गई है। नूंह सीआईए वन प्रभारी मुकेश फोगाट ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बडेढ गांव में काफी संख्या में गायों की खालों को रखा गया है। सीआईए की टीम ने बृहस्पतिवार शाम छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान बड़ेढ निवासी अख्तर उर्फ भूर्री पुत्र रमजान के घर से 336 गायों की खालों को बरामद किया गया है। लेकिन आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गया। सभी खालों को पुन्हाना थाने लाया गया है। थाना प्रभारी पुन्हाना कृष्ण कुमार ने कहा कि नूंह सीआईए की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें