हादसे में एक की मौत
नूंह। नूंह के घासेड़ा गांव में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग उमर (49) की मौत हो गई। वहीं उसका लड़का वकील घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने नूंह सीएचसी में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा गुरुवार सुबह 7:30 बजे हुआ। बुजुर्ग उमर अपने बेटे वकील के साथ बाइक पर गांव रास्ते से खेतों की ओर जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। उमर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी मौका देखते हीफरार हो गया । पुलिस में पीड़ित परिवार की शिकायत परआरोपी हाकम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई रणवीर ने कहां कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी की तलाश जारी है।