फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर लाठी डंडा से हमला , घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे किसान पर लाठी डंडे से हमला, घायल
विज्ञापन

तावडू। गांव सूंध में रंजिश के कारण चार लोगों ने खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी नूंह में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित किसान की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित किसान तलहा निवासी गांव सूंध थाना तावडू ने बताया कि 26 जनवरी दिन के करीब 12 बजे वह अपने खेत में गेहूं फसल की सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान जाफर, खलील, साबिर व महिला जमशीदा अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर आए और पानी का पाइप छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने हाथों में लिए हुए लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर की आवाज सुनने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नूंह सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि किसी तरह की कानूनी कार्रवाई करने पर आरोपियों ने उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित के मुताबिक आरोपी उससे व उसके परिजनों से रंजिश रखते हैं। इस कारण उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें