पेंशन के दस्तावेज बनवाने के लिए शिविरों का होगा आयोजन
नूंह। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्धावस्था सम्मान भत्ता व लाडली सामाजिक सुरक्षा के तहत आयु के दस्तावेज लेने एवं विभिन्न कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए खंड अनुसार जिला स्तर पर प्रत्येक माह के पहले, दूसरे, तीसरे तथा चौथे बुधवार को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिन नए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के आवेदकों द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी को कारण सहित प्रार्थना पत्र के द्वारा यह दावा किया जाता है कि निर्धारित दस्तावेज में उसकी आयु गलत दर्ज की हुई है या फिर आयु का कोई प्रमाण पत्र नहीं है, उन आवेदकों की आयु निर्धारित के लिए जिला स्तर पर खंड अनुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। खंड नूंह में महीने के दूसरे वीरवार को व खंड तावडू़ के लिए प्रत्येक माह के दूसरे सोमवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार से खंड पुन्हाना में माह के दूसरे बुधवार व फिरोजपुर-झिरका में महीने के मंगलवार को प्रत्येक माह को तथा नगीना में प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य के लिए आयु जांच करने हेतु चिकित्सा अधिकारियों का बोर्ड भी गठित किया गया है। अगर निर्धारित दिवस को राजपत्रित अवकाश होता है, तो यह कार्य अगले कार्य दिवस को करवाया जाएगा।