फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विकास रैली में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे केएमपी व बल्लभगढ़ मेट्रो की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
जन विकास रैली में प्रधानमंत्री मोदी करेंगे केएमपी व बल्लभगढ़ मेट्रो की शुरुआत
विज्ञापन

गुरुग्राम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को गुरुग्राम के गांव सुल्तानपुर में केएमपी एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ बल्लभगढ़ में मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। पलवल के दुधौला में प्रस्तावित देश के पहले विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की प्रधानमंत्री रिमोट के जरिये नींव रखेंगे। हालांकि द्वारका एक्सप्रेसवे के शिलान्यास को लेकर अब भी संशय बरकरार है।
रैली को लेकर सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी हॉल में हुई बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि अभी द्वारका एक्सप्रेसवे की अड़चनें बाकी हैं। इस वजह से इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। पांच-सात दिनों में अड़चनों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। राव इंद्रजीत ने कहा कि इस रैली को जन विकास रैली का नाम दिया गया है। इसमें दक्षिण हरियाणा को फोकस करते हुए विकास की सौगात दी जाएंगी। राव इंद्रजीत ने दुष्यंत चौटाला के साथ हुई हाल की बैठक को व्यक्तिगत करार दिया। स्वतंत्रता सेनानी हॉल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला तथा संगठन मंत्री सुरेश भट्ट की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार की शुरुआत हरियाणा के रेवाड़ी से की थी और वह रैली निर्णायक साबित हुई थी। वैसी ही शुरुआत अब 19 नवंबर को होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के राजनीतिक हालात में बहुत सारे लोग, जिन्हें दूसरे दलों से कोई उम्मीद दिखाई नहीं देती, वे भी भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री की इस रैली के माध्यम से हमें उन्हें जोड़ना है।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आरोप लगाते हैं कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में कोई बड़ा काम नहीं हुआ, जबकि निशुल्क इलाज की सुविधा व 24 घंटे बिजली देने का काम किया गया है। बराला ने कहा कि इनेलो परिवारवाद में इतना उलझ गया है कि अब इनेलो के नेता और कार्यकर्ता अपना अस्तित्व भाजपा में ढूंढने लगे हैं। इस मौके पर सभी विधायक व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें