फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने वालों से बिल और जुमर्ना दोनों वसूला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ी तो एक
विज्ञापन

साल का बिल और जुर्माना
सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा होने के बाद गांवों में चलेगा अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बिजली विभाग की ओर से गौतमबुद्घ नगर को सौभाग्य योजना के तहत पूरी तरह संतृप्त घोषित किया जा चुका है। अब गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना कनेक्शन विद्युत प्रयोग करते हुए पाए जाने वालों के खिलाफ सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उनसे एक साल का पुराना बिल जुर्माने के साथ वसूला जाएगा।
दरअसल, प्रबंध निदेशक आशुतोष निरंजन ने सोमवार को ट्वीट करके बताया कि गौतमबुद्घ नगर में सौभाग्य योजना के तहत ‘हर घर में बिजली और कनेक्शन’ के नारे को पूरा किया जा चुका है। मुख्य अभियंता एके वर्मा ने बताया कि योजना के तहत 50 हजार से अधिक लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं। अब विभाग की ओर से गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों को चोरी से बिजली प्रयोग करते हुए पाया गया, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही, एक साल तक का बिल जुर्माने के साथ जमा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव-गांव जाकर सौभाग्य योजना के तहत 50 से 500 रुपये में कनेक्शन देकर ‘हर घर को रोशनी’ के तहत एक एलईडी बल्ब और एमसीवी लगाकर बिजली दी गई है।
विज्ञापन


सेक्टर-134 की कॉलोनी के लोगों ने मांगे कनेक्शन
विद्युत विभाग की ओर से दावा किया जा रहा है कि गौतमबुद्घ नगर को सौभाग्य योजना के तहत संतृप्त किया जा चुका है, जबकि नोएडा और ग्रेनो क्षेत्र में कुछ लोगों का आरोप है कि अब भी उनको बिजली नहीं मिली है। सेक्टर-134 की एक कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर कनेक्शन देने की मांग की है। इसी तरह डूब क्षेत्र के लोगों ने भी कनेक्शन देने की मांग की है।
विज्ञापन


500 लोगों के काटे गए कनेक्शन
जिले में यूपीपीसीएल की ओर से चलाए गए अभियान के तहत नोएडा में 200, ग्रेटर नोएडा में 300 से अधिक बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भी बडे़ स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। करीब 1000 बकाएदारों के कनेक्शन काटने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें