फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक-------------

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन


नोएडा में खत्म होगी ‘आप’ की जन अधिकार पदयात्रा
नोएडा। आम आदमी पार्टी की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 अगस्त से प्रस्तावित जन अधिकार पद यात्रा (सहारनपुर से नोएडा) होनी है। यात्रा को लेकर एक बैठक जोन अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में राज्य सभा सांसद संजय सिंह के नार्थ एवेन्यू नई दिल्ली स्थित कार्यालय में हुई। उत्तर प्रदेश सह प्रभारी शकील मालिक ने बताया कि यात्रा का समापन 8 सितंबर को नोएडा में होना है। जोन सचिव डॉ. पंकज पाठक व जोन संगठन मंत्री सी एम चौहान ने यात्रा के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। सोमेंद्र ने बताया कि पहले चरण में 28 अगस्त के सहारनपुर में जन सभा होगी एवं अगले दिन यात्रा प्रारंभ होकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए नोएडा में खत्म होगी। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी संजीव निगम, नोएडा प्रभारी भूपेंद्र चौहान, जिला सचिव राकेश सिसोदिया, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ आदि शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें