फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी देखने से मना करने पर 10 वर्षीय बच्चे ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी देखने से मना करने पर बच्चे ने लगाई फांसी
विज्ञापन


टीवी देखने से मना करने पर सोमवार दोपहर 10 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्चा उस वक्त घर में अकेला था। उसके माता-पिता ड्यूटी पर गए थे। सूचना पाकर मौकेपर पहुंची थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सदरपुर गांव का है।

मूलरूप से दरभंगा (बिहार) निवासी अभय नंदन सदरपुर में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा ओम प्रकाश एक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। अभय फेज-3 स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर की नौकरी करते हैं, जबकि पत्नी नजदीक के एक प्ले स्कूल में कार्यरत हैं। सोमवार दोपहर वह बच्चों को घर पर खाना खिलाने आईं थीं। खाना खाने के बाद बेटा टीवी देखने लगा। मां ने उसे टीवी देखने से मना कर पढ़ाई करने को कहा। इसकेबाद उन्होंने टीवी के रिमोट का सेल निकाल कर बेटी को दे दिया और उसे पड़ोस में रिश्तेदार केघर पढ़ाई करने भेजकर स्कूल चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्ची रिमोट का सेल देने घर लौटी तो देखा ओम प्रकाश पंखे से फांसी लगाकर लटका हुआ था। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास केलोग मौके पर पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए। सूचना पाकर माता-पिता भी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें