नोएडा। नोएडा हाईराइज फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल सिंघल ने अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार और एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल से मुलाकात की। उन्होंने साइबर धोखाधड़ी के मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से काम करने का आश्वासन दिया। निखिल ने बताया कि एचसीएल ने भी इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाने की सहमति दी है। नोएडा हाईराइज फेडरेशन इस अभियान को बढ़ावा देगा और इसके बारे में अधिक जागरूकता बढ़ाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्द ही 100 एक्स सेक्टर में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें डीजीपी यूपी भी शामिल हो सकते हैं।