ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) के शुरू होने के बाद रीयल एस्टेट में भी यमुना सिटी के आसपास मांग बढ़ी है। ऐसे में यमुना प्राधिकरण करीब 10 हजार नए फ्लैट बनाने की योजना में हैं। इसे लेकर ग्रुप हाउसिंग भूखंड की योजना शुरू की है। इसमें 11 दिसंबर तक कंपनियां आवेदन कर पाएंगी। आवेदनों की तकनीकी जांच के बाद ई-नीलामी के लिए योग्य कंपनियों को प्राधिकरण चिह्नित करेगा। 31 दिसंबर को ई-नीलामी कराई जा सकती है। ब्यूरो