फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 10 हजार करोड़ का निवेशः सीमेंट और कोका-कोला फैक्टरी से खुलेगी रोजगार की राह

विज्ञापन
सी एम योगी ने किया पेप्सिको का उद्घाटन ।फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन


और चमकेगी गोरक्षनगरीः ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के पांचवें संस्करण के लिए 7400 करोड़ रुपये के 164 प्रोजेक्ट तैयार



भूखंड आवंटित, 19,985 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर मिलेगा रोजगार



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के पांचवें संस्करण में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की ओर से गोरक्षनगरी में 10 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर लाने की तैयारी है। इसमें करीब 7400 करोड़ रुपये के 164 प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार हैं जिनके लिए भूखंड आवंटन या भूमिपूजन हो चुका है। इसके तहत जहां विश्वस्तरीय कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोका-कोला का बाटलिंग प्लांट लगेगा वहीं केयान डिस्टिलरी और अंबुजा सीमेंट की फैक्टरी भी लगेगी। इस निवेश से 19,985 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा।



ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी इस महीने के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है, हालांकि अभी तिथि तय नहीं है लेकिन इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सेरेमनी में गीडा के पास अदाणी समूह, कोका-कोला की बाटलिंग कंपनी, केयान डिस्टिलरी जैसे बड़े निवेश के प्रस्ताव हैं। इनमें से कोका-कोला की बाटलिंग कंपनी अमृत बाटलर्स की ओर से लगभग 800 करोड़ का निवेश किया जाएगा। अदाणी समूह भी प्रथम चरण में इतना ही निवेश कर सकती है।
विज्ञापन




केयान डिस्टिलरी ने श्रेयांश कंपनी के नाम से धुरियापार में बड़ी जमीन ली है। इनकी ओर से फिलहाल लगभग 3200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव है। इन तीनों में से अडानी व केयान धुरियापार औद्योगिक टाउनशिप में अपनी इकाइयां लगाएंगे। जबकि कोका-कोला का बाटलिंग प्लांट औद्योगिक गलियारे में लगाया जाएगा। इसके साथ ही कई और छोटी-छोटी इकाइयों को मिलाकर अधिक से अधिक निवेश धरातल पर उतारने की तैयारी है। इसके अलावा केयान समूह की ओर से 800 करोड़ के अन्य निवेश का प्रस्ताव है।



इसके अलावा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और श्री सीमेंट जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं, जिनके प्रतिनिधियों ने निवेश विकल्पों का पता लगाने के लिए गीडा साइटों का दौरा किया है और कुछ ने भूमि भी अधिग्रहित कर ली है। पिछले साल आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 में गीडा का लक्ष्य 8,751 करोड़ रुपये का था, लेकिन इस बार इसे बढ़ा दिया गया है।



सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी से निवेशकों में बढ़ा आकर्षण



गीडा में एक समय था जब निवेश करने से उद्यमी परहेज करते थे। आज बेहतर सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के कारण भारत के औद्योगिक मानचित्र पर तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। आगामी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी इस क्षेत्र के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इधर, गीडा ने निवेश के लिए भूमि बैंक को मजबूत किया है और निवेशकों की प्राथमिकताओं के अनुसार भूमि आवंटित की जा रही है, जिससे औद्योगिक निवेश में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन




वर्जन



ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 10 हजार करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। करीब 7400 करोड़ का प्रस्ताव पूरी तरह से तैयार है, जिनके लिए भूमि का आवंटन या भूमिपूजन हो चुका है।



- अनुज मलिक, सीईओ, गीडा



-



ये हैं प्रमुख निवेश के प्रस्ताव



कंपनी निवेश (करोड़ में)



श्रेयस - 3200



अंबुजा सीमेंट - 1400



कोका कोला - 800



केयान डिस्टिलरी- 800



अपोलो टायर - 320



विजन पैरेंटल - 100



वीआरएस फूड - 52



एमएस फेयर मैडिक्स- 31



कबीर पाली फैब - 25



एफजीएफ - 25



दीवान पैकेजिंग - 13.6



बाबा एक्वा सोल्यूशन - 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें