ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयुष विभाग के सहयोग से योग शिविर लगा। इसमें करीब 100 खिलाड़ियों और कोचों ने योगाभ्यास किया। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग प्रशिक्षक डॉ. कुलभूषण धर दुबे, योग प्रशिक्षक मनीष धर दुबे, डॉ. जेके पांडे और सुनील ने खिलाड़ियों को योग की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।