ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान(जिम्स) में हर महीने 80-100 रक्त के संक्रमण से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है l इन रोगियों के इलाज के लिए ब्लड कल्चर कराना आवश्यक होता है l
माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरमेश मनोचा ने बताया कि ब्लड कल्चर एक ऐसा परीक्षण है,जिसमें रक्त का नमूना लेकर उसमें बैक्टीरिया और फफूंद जैसे रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों (कीटाणुओं) की जांच की जाती है। यह पता लगाने में मदद करता है कि रक्त में संक्रमण है या नहीं और यदि है, तो कौन से रोगाणु मौजूद हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार रक्त संग्रह पर नर्सिंग स्टाफ को शिक्षित करने के लिए दो प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। पहला 28 अप्रैल को 55 नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। वहीं 17 जून को 47 नर्सिंग स्टाफ सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौैके पर निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता,डॉ. एके साहनी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. बृज मोहन और डॉ. सौरभ श्रीवास्तव शामिल रहे। ब्यूरो