नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क-1 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल कराटे डैन ग्रेडिंग एवं टेक्निकल सेमिनार के दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शनिवार को पहले दिन नेपाल, भारत, रूस सहित भारत के राज्यों से लगभग 100 कराटे मास्टर्स ने भाग लिया। इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और असम सहित कई राज्यों के कराटे मास्टर्स शामिल हुए। इस अवसर पर कराटे की ग्रेडिंग परिक्षाएं आयोजित की गई है। कार्यक्रम के दौरान संजय शर्मा, अनीता सिंह, कमल थापा, बाल किशन गुरूंग समेत अन्य मौजूद रहे।