फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ओडी में दो भाइयों के 10 कमरों का मकान जला

विज्ञापन
 ओड़ी में सोमवार सुबह एक घर में लगी आग
विज्ञापन
सुबह करीब 9:30 बजे की घटना, बिजली के तार में स्पार्क होने से लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल जुब्बल के खड़ापत्थर के पास ओडी गांव में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे एक मकान जल गया। घटना से दो परिवार बेघर हुए हैं। दमकल और पुलिस की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। आग से करीब 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। मकान के 10 कमरे, दो रसोईघर और स्नानघर आग की भेंट चढ़ गए हैं। सोमवार सुबह ओडी गांव में सुरेंद्र चौहान के मकान में आग लग गई। मकान में सुरेंद्र सिंह और उसके भाई हरदयाल सिंह परिवार समेत रहते थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुबह हादसे के समय सुरेंद्र सिंह के बहू और बेटा खड़ापत्थर गए थे। सुरेंद्र सिंह घर पर अकेले ही आंगन में घूम रहे थे। इसी दौरान घर की दीवार के साथ बिजली के तार में स्पार्क होता देखा। वह मकान की तरफ गए, तो खिड़की से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। उनकी पत्नी बगीचे में चारे के लिए घास काटने गई थी। पता चलते ही पड़ोस में काम करने वाले मजूदर, भाई और भाभी भी पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोग भी आग देखकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। आग से कीमती सामान, गहने, जमीन और अन्य कागजात जल कर राख हो गए हैं। सुरेंद्र सिंह के पांच कमरे, रसोईघर और स्नानघर जल गए हैं। वहीं, हर दयाल सिंह के भी पांच कमरे, रसोईघर और स्नानघर जल गए हैं। हर दयाल सिंह ने अपने हुए नुकसान की कीमत करीब 35 लाख और सुरेंद्र सिंह ने 50 लाख रुपये बताई है। एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जुब्बले के नायब तहसीलदार जुब्बल ने प्रभावितों को फौरी राहत दी है। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुरेंद्र सिंह ने शॉट सर्किट से आग लगने का कारण बताया है। मौके पर दीवार के साथ लगा तार भी जला पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें